पुलिस ने दो पियक्कर को किया गिरफ्तार!
सारण (बिहार): पुलिस प्रशासन पियक्कर को सुधारने के लिए चाहे लाख प्रयास करे लेकिन वे सुधरने का नाम नही ले रहे हैं। पानापुर थाना की पुलिस ने गश्ती के दौरान एक ऐसे पियक्कर को पकड़ा जो पहले भी एकबार जेल की हवा खा चुका है। गिरफ्तार पियक्कर की पहचान थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव निवासी हाकिम मियां बताया जाता है। वही पुलिस ने सतजोड़ा बाजार से जब्त ओवरलोडेड ट्रक के खलासी एवं साहेबगंज थानांतर्गत देवसर गांव निवासी चंदन कुमार को भी नशे में होने के कारण गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम ने बताया कि दोनों शराबियों को न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।