राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह ने मेंहदार में पुजा अर्चना कर दिया पुस्तकालय में बेंच!
सारण (बिहार): ऐतिहासिक बाबा महेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में राष्ट्रीय एथलीट व झारखण्ड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक ने सुबह पहुँचकर अपने पत्नी तनूजा सिंह के साथ पुजा अर्चना कर समाज व क्षेत्र में शांति व विकास करने की कामना किया। पुजा अर्चना करने के बाद एकमा प्रखण्ड में पहले से सुनिश्चित विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसी के सन्दर्भ में पचुआ गाँव में एक पुस्तकालय में करीब 20 जोड़ा बेंच भी दिए तथा इसके साथ ही कई उपयोगी किताबों को देने का वादा किए। पुस्तकालय के संचालक सुभाष सर, विजय सर, सहयोगी अखिलेश कुमार, मो0 शरीफ, अभिषेक, पृथ्वी आदि ने विकास सिंह का काफी प्रशंसा किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि उनकी दरियादिली समाज में कमजोर बच्चों को आगे बढ़ा रही है। इसी के साथ विकास सिंह ने छपरा जंक्शन पर गरीब, असहाय करीब दो सौ बच्चों को खाना खिलाया। इस पुरें कार्यक्रम में विकास सिंह का साथ दे रहे दीपक सिंह, टीटू सिंह, मिठू सिंह, धनु बाबा, मनोज सोनी, धन जी, बेदांत बाबू के अलावा कई और बच्चे मौजूद रहे।