नवागत थानाध्यक्ष का हुआ स्वागत!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): माँझी थाना परिसर में नवागत थानाध्यक्ष अमित कुमार राम को माँझी के पूर्व जिला पार्षद व भाजपा नेता पंकज सिंह उर्फ अभिषेक सिंह आदि लोगों ने आज बुधवार को अंग वस्त्र से स्वागत किया। साथ ही उन्हें मिठाई खिलाकर उन्हें नई पारी की शुभकामना की। इस मौके पर नव पदस्थापित थानाध्यक्ष ने कहा कि थाना क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति की जानकारी लेने के बाद शराब के धंधेबाजो व अपराध पर अंकुश लगाना और थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा और उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए अपराध पर पूर्ण रूप से नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मौके पर एसआई नसीम अहमद तथा सबिता कुमारी के अलावा अरविन्द सिंह, संजीव वर्णवाल एवम संजीव श्रीवास्तव आदि भी मौजूद थे।