बाइक से गिरकर बाइक सवार हुआ घायल!

///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा सिसवन मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर बाइक सवार हुआ घायल। बताते चले कि हसनपुरा सिसवन मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार को ग्रामीणों द्वारा निजी डॉक्टर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई। घायल बाइक सवार की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुभाष कुमार के रूप में हुई है।
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया। बताते चले की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में रघुनाथपुर प्रखंड के पंजवार स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया।