बूथों का हुआ भौतिक सत्यापन!
सिवान (बिहार): रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया। बताते चले की आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर स्थित बूथों का भौतिक सत्यापन सेक्टर पदाधिकारी द्वारा किया गया।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा नगर पंचायत हसनपुरा स्थित आइडियल पब्लिक हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय एक दीनी इज्तिमा प्रोग्राम कल यानी शुक्रवार से शुरू हो रहा है, जो 25 फरवरी 2024 तक चलेगा। जिसको लेकर पूरी तैयारियां जोरों पर चल रही है। वही इस प्रोग्राम के आयोजनकर्ता सह आइडियल पब्लिक हाई स्कूल के डायरेक्टर अरशी कबीर ने बताया कि इस इज्तिमा में बिहार के बड़े-बड़े उलेमाओं यथा मुफ्ती हारुन साहब, मुफ्ती इस्तेखार साहब सहित अन्य शिरकत करेंगे।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा अंचल के निवर्तमान अंचलाधिकारी प्रभात कुमार के स्थानांतरण के बाद हसनपुरा प्रखंड सह अंचल के नए अंचलाधिकारी सोनू कुमार बने हैं। अंचलाधिकारी प्रभात कुमार की जगह पर उन्हें नए अंचलाधिकारी के रूप में सोनू कुमार को बनाया गया है।