आपसी विवाद में हुई मारपीट! 6 महिला सहित कुल 7 लोग घायल!

सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में शुक्रवार की देर शाम पूर्व के विवाद को ले दो पक्ष आपस में भीड़ गए, जिसके चलते आधा दर्शन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं दोनों पक्षों से थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। घायलों में एक पक्ष के रामजी महतो, प्रीति कुमारी, अंजली कुमारी, पूनम कुमारी, देवान्ती देवी शामिल है। जबकि दूसरे पक्ष के घायलों में शारदा देवी, सुनीता देवी सहित अन्य शामिल है।