घूरघाट सरकारी विद्यालय में हुआ शिक्षा संवाद!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के घूरघाट सरकारी विद्यालय में शिक्षा संवाद के तहत सरकार द्वारा चलने वाले कई योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई। मौके पर पंचायत के मुखिया शैलेस तिवारी द्वारा शिक्षा में बेहतर सुधार तथा बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले इस बात को लेकर जोर दिया गया। वहीं प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज कचनार में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा आमजनों को जानकारी देने के लिए शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सिवान की अन्य खबरें!
सिसवन (सिवान): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 2 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी सतीस कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था, जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
22 जनवरी को अपराह्न करीब 2:30 बजे के बाद ही होगा बैंक में लेन-देन का कार्य!
हसनपुरा (सिवान): भारत सरकार वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग के पत्रांक के तात्वावधान में राम लल्ला प्रांण प्रतिष्ठा उत्सव में भाग लेने हेतू 22 जनवरी सोमवार को अपराह्न करीब 2:30 बजे के बाद बैंक से लेन-देन का कार्य होगा। 22 जनवरी यानी सोमवार को आधे दिन की बैंक में छुट्टी रहेगी। प्रखंड के हसनपुरा स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक शाखा हसनपुरा के सम्मानित ग्राहकों को सूचित किया जाता है, कि सोमवार को ढाई बजे के बाद ही शाखा खुलेगा। इसके बाद ही लेन-देन का कार्य किया जाएगा। इसकी सूचना हसनपुरा ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक पंकज कुमार ने दी।