प्रखंड प्रमुख रूबी खातून अपने पद पर पुन: काबिज! अविश्वास प्रस्ताव खारिज!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रखंड उप प्रमुख रिंकू देवी की अध्यक्षता में व भू-अर्जन पदाधिकारी रिजवान फिरदौस कुरैशी की उपस्थिति में पंचायत समिति की विशेष बैठक आयोजित की गई, जहां बैठक में 16 पंचायत समिति सदस्यों में से मात्र 4 उपस्थित थे। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम ने बताया कि आधे से अधिक मत हासिल नही होने के पश्चात अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया खारिज हो गई, जिससे प्रखंड प्रमुख रूबी खातून अपने पद पर पुन: काबिज रही। गौरतलब हो कि बीते दिनों आधा दर्जन पंचायत समिति सदस्य द्वारा प्रखंड प्रमुख रूबी खातून के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लगाया था।