शादी की नीयत से अपहृत युवती बरामद! नामजद अभियुक्त गिरफ्तार!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के मखदुमगंज गाँव से शादी की नीयत से एक किशोरी के अपहरण कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बन्ध में किशोरी के पिता व मखदुम गंज गांव निवासी ओम प्रकाश पंडित ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नामजद अभियुक्त नौशाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर छापेमारी करके अपहृत किशोरी को भी बरामद कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया तथा बरामद किशोरी को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए छपरा न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।