विकसित भारत संकल्प यात्रा में सांसद सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान एलईडी वैन के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान बंगरा, दाउदपुर सहित अन्य पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ बड़ी संख्या में लोग उठा रहे हैं। देश के युवा और महिलाएं सशक्त बन रही है। उन्होंने पीएम किसान योजना, उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड, जनधन योजना सहित केंद्र सरकार द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि आज आर्थिक रूप से कमजोर तबके के करोड़ों लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। प्रधामनंत्री जन औषधि केंद्र से सस्ते दर पर दवाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि श्रीराम की नगरी अयोध्या में ही नही बल्कि देश व विदेश में भी आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में पुनः मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के राज्याभिषेक को लेकर जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी के बाद अयोध्या में राम लल्ला के दर्शन के लिए क्षेत्र से चार स्पेशल ट्रेन अयोध्या के लिए चलाई जाएगी।
इस दौरान मौजूद लोगों को 2047 में विकसित भारत का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में अलग-अलग विभाग के स्टॉल लगाए गए थे। मौके पर बीजेपी के नेता राणाप्रताप सिंह डब्ल्यू, मुखिया अभिषेक कुमार सिंह, मकेश्वर सिंह, अमरजीत सिंह, प्रमोद सिग्रीवाल, अंशु माला,उमा सिंह, जय किशोर सिंह, राजन सिंघानिया, पूर्व मुखिया प्रमोद सिंह, दिलीप प्रसाद, हरीश तिवारी, छोटू सिंह सहित अन्य लोगों मौजूद थे।