प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम की अध्यक्षता में किया गया, जहां जिले से मिले निर्देश के आलोक में बैठक के दौरान कल्याणकारी योजनाओं के साथ हो रहे कार्यों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री राम ने कहा कि जो भी विकास कार्यों में समस्याएं थी, संबंधित विभाग के अधिकारी को अवगत करा दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यक्रमों/योजनाओं में आ रही समस्याओं के समुचित एवं ससमय निपटारा हेतु समन्वय प्रयास किया जाएगा।