सिवान की खबरें!
भूमि से जुड़े 3 मामले का हुआ निपटारा!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना परिसर में शनिवार को भूमि से जुड़े 3 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी सतीस कुमार द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए भूमि से जुड़े मामलों का निपटारा किया गया।
जमीनी विवाद के निपटारे हेतु जनता दरबार का हुआ आयोजन!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा एम एच नगर थाना परिसर में शनिवार को हसनपुरा सीओ प्रभात कुमार की देखरेख में जमीनी विवाद से संबंधित निपटारे को ले जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान सीओ द्वारा दो भूमि विवाद से संबंधित मामले की सुनवाई की गई।जबकि एक अन्य मामले में कागजात के आभाव में अगले तिथि पर पूर्ण कागजात के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया गया।
उसरी में हुआ डॉक्टर लाल पैथोलैब का उद्घाटन!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के उसरी में डॉक्टर लाल पैथोलैब का उद्घाटन किया गया। वही उद्घाटन हो जाने के बाद से लोगों में काफी खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इसका उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा विधिवत फिता काटकर किया गया। वहीं इसका उद्घाटन हो जाने के बाद से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।
सुरक्षित शनिवार का हुआ आयोजन!
सिसवन (सिवान): सिसवन प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत सुरक्षित शनिवार को बाल विवाह, बाल अधिकार, बाल बाल शोषण सहित कई विषय पर स्कूल के शिक्षकों विस्तृत ढंग से जानकारी दी गई है। बताते चले कि यह कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किया गया था।