22 जनवरी को दीपमालिका से सजेगा महेन्द्रानाथ मंदिर! चला सफाई अभियान!
सिवान (बिहार): अयोध्या में 22 जनवरी के दिन प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित महेंद्र नाथ मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए समाजिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सफाई अभियान चलाया। सफाई अभियान में रमेश तिवारी व प्रेम बाबू माथुर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान महेन्द्रा नाथ मंदिर के खण्ड कार्यवाह रमेश तिवारी ने बताया कि 22 जनवरी की शाम मंदिर को दीपमालिका से सजाया जाएगा, जिससे यहां अभूतपूर्व आनंद का वातावरण होगा।