समाजिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत इफ्को द्वारा 100 गरीबों के बीच हुआ कंबल का वितरण!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के रजनपुरा स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में शनिवार को समाजिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत इफ्को द्वारा 100 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह कंबल वितरण रजनपुरा के पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी अंशु गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान पैक्स अध्यक्ष श्री सिंह व इफ्को के क्षेत्रीय अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक वर्ष समाज कल्याण के तहत कड़ाके की ठंड से निजात के लिए क्षेत्र के गरीब व असहायों में कंबल का वितरण किया जाता है। जहां उक्त पंचायत क्षेत्र के 100 महिला व पुरुषों को कंबल दिया गया है। मौके पर पैक्स प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह, तेजनारायण सिंह, हरेराम सिंह, सुरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर सिंह, उमेश भगत, विवेक सिंह, मधुसूदन सिंह, मंदिर के महंथ विनोद गिरि के अलावे सैकड़ों की संख्या में लाभूक उपस्थित थे।