अज्ञात व अनियंत्रित वाहन ने दो युवकों को रौंदा! मौके पर हीं मौत!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी ताजपुर मुख्य पथ पर अवस्थित ताजपुर कबाड़ी दुकान के समीप दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों मृतक ताजपुर पूरब टोला निवासी वीरेंद्र यादव के 21 वर्षीय पुत्र दीपक यादव एवं रामानंद यादव के 22 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र यादव बताए जाते हैं। दोनों के शवों को पुलिस ने छपरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों युवक खेत का पटवन कर बुधवार की देर रात घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन रौंदते हुए निकल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं गुरुवार को मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ जुट गयी है तथा शव के आने का इंतजार कर रही है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बताते चलें कि दीपक यादव की शादी महज 2 वर्ष पहले हीं यूपी के धतूरी टोला निवासी ललन यादव की पुत्री सीता देवी के साथ हुई थी। वह दीपक यादव के बच्चे की मां भी बनने वाली है। वही इस घटना से वह टूट सी गयी है।