गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच हुआ कम्बल वितरण!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के साधपुर छतर गांव में अभिषेक कुमार के नेतृत्व में कम्बल वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी युवराज सुधीर सिंह के हाथों करीब दो सौ से अधिक गरीब, असहाय व जरूरतमंद पुरुष व महिलाओं के बीच कम्बल का वितरण किया गया।
युवराज सुधीर सिंह ने कहा कि कड़ाके की सर्दी शुरू पड़ने लगी है, जिससे बचाव आवश्यक है। बहुत से परिवार वैसे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है, जिन्हें सहयोग की जरूरत है। जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई मानव धर्म नही है। कम्बल वितरण कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया।
उक्त मौके पर पूर्व सरपंच चंद्रभान सिंह, ऋषि कुमार सिंह, रजनीश दीक्षित, पीयूष राठौर, विजय भास्कर, मनिकेश सिंह, रामनाथ राम, बुद्धन, जनार्दन सिंह, ब्रजेश सिंह, सुखारी आदि समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।