सारण के हेमंत को योग में मिला गोल्ड मेडल! क्षेत्र में ख़ुशी!
सरण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड क्षेत्र के चेफुल गाँव निवासी नोखराज प्रसाद कुशवाहा के पुत्र हेमंत कुमार कुशवाहा ने योग विषय से स्नातकोत्तर में सर्वाधिक अंक लाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीते मंगलवार को हेमंत कुमार कुशवाहा को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के दीक्षांत समारोह में भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू व केंद्रीय शिक्षा कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित गया।
बताते चलें कि चेफुल निवासी हेमंत ने बीते वर्ष 2022 में योग संकाय में स्नातकोत्तर मे टॉप किया है, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। सारण के लाल हेमंत की इस उपलब्धि से माँझी प्रखंड क्षेत्र सहित समूचे जिले में प्रसन्नता का माहौल है।