/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड के गोबरही पंचायत के गोबरही टोला निवासी व एकमा प्रखंड के आमडाढी पंचायत के किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह द्वारा सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच नारियल व नींबू इत्यादि छठ सामग्री का वितरण किया गया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्व से ही छठ के समय छठ सामग्री का वितरण किया जाता रहा हैं। वहीं अरुण सिंह के भतीजी प्रियंका सिंह ने जानकारी दिया कि हर साल के भाति इस साल भी चावल, मीठा नींबू व नारियल इत्यादि का वितरण किया जाता रहा है। हमारी दादी स्व. विरंज सिंह के समय से ही वितरण का कार्य किया जा रहा हैं। उक्त मौके पर रामपति राम, देव प्रसन्न राम, शिव कुमार राम इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।