अवैध रूप से डीजल तथा पेट्रोल की बिक्री पर हुई छापमारी!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के एम एच नगर थाना पुलिस द्वारा हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवैध रूप से डीजल तथा पेट्रोल के सड़क के किनारे हो रहे बिक्री करने वाले दुकानों पर छापेमारी की गई। इस संबंध में एम एच नगर थाना पुलिस द्वारा जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा बताया गया की वरीय पदाधिकारी के आदेश मिलने के बाद से इन दुकानों पर छापेमारी की गई। वहीं छापेमारी में प्रखंड स्तर के भी कई अधिकारी शामिल रहे।
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर मंगलवार को सरकारी तथा गैर सरकारी संगठनों द्वारा बाल दिवस मनाया गया। इस मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर लोगों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए तथा उनके विषय में विस्तृत ढंग से कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जानकारी भी दी गई। वहीं कई सरकारी स्कूलों में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।