कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित संगीत मुकाबले में पूरी रात झूमें दर्शक!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी में संचालित अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के तत्वावधान में माँझी नगर पंचायत के बलिया मोड़ पर आयोजित दो दिवसीय गंगा नहान महोत्सव 24 घण्टे के अखण्ड अष्टयाम तथा हवन पूजन के पश्चात रविवार की रात स्थानीय मैदान में द्विदलीय संगीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया जिसमें भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक अरविन्द सिंह अभियन्ता तथा गायक बुद्धा सिंह के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। वहीं इस कार्यक्रम में शामिल अनेक नेता, पत्रकार सामाजिक कार्यकर्ता आदि के साथ सैकड़ों दर्शकों ने जमकर लुफ्त उठाया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथि संत श्री राम प्रिय दास जी महाराज के द्वारा विधिवत मन्त्रोंचारण के साथ फीता काट कर उद्घाटन किया गया। तत्पश्चात अनुभव जिंदगी के सोशल मिडिया समूह के सदस्यों के द्वारा आगत अतिथियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं महराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल व राजद के वरीय नेता व सारण विधानपरिषद के पूर्व प्रत्यशी सुधांशु रंजन के द्वारा गायक अरविन्द सिंह अभियंता व बूढा सिंह व्यास को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। वहीं आयोजकों के द्वारा प्रेस व मिडिया से जुड़े सभी पत्रकार बन्धुओं को भी अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।
इस दौरान महारजगंज के सांसद ने अपने अभिभाषण में गंगा मईया के महिमा का बखान कर सभी को हार्दिक शुभकामनायें देते हुए कहा कि बहुत जल्द अब माँझी के रामघाट से जलजाहाज के द्वारा देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का भ्रमण प्रारम्भ हो जायेगा। इसी क्रम में उन्होंने दोनों व्यासों से सनातन धर्म की परम्परा को ध्यान में रख कर गायन के लिए अनुरोध भी किया।
सभा को सारण कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, जनसुराज पार्टी के सारण जिला संयोजक मुन्ना सिंह भवानी, राजद के वरीय नेता सुधांशु रंजन आदि ने भी सम्बोधित किया। वहीं इस कार्यक्रम में समाजसेवी ललित तिवारी, सरपंच भरत सिंह, डॉ अमित तिवारी, डॉ विनोद सिंह, भाजपा नेता बबलू शर्मा, पूर्व जीप पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज, विक्की सावन, जदयू नेता निरंजन सिंह, शिक्षक बीके भारतीय आदि दर्जनों अतिथि, पत्रकार व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गायक उदय नारायण सिंह व मनोज कुमार सिंह ने किया।