बीडीओ ने की विकास मित्र तथा स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विकास मित्र तथा स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ की बैठक।
बताते चले कि सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा प्रखंड के अंबेडकर सभागार में विकास मित्र तथा स्वच्छता पर्यवेक्षक के साथ बैठक की गई।बैठक के दौरान उन्होंने पंचायत स्तर के सभी ग्रामों में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने तथा स्वच्छ ग्राम बनाने को लेकर कई अहम निर्देश दिए।
रबी किसान चौपाल का हुआ आयोजन!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड के अरंडा पंचायत में शुक्रवार को रबी किसान चौपाल आयोजित की गई। चौपाल प्रभारी कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर कृषि समन्वयक बृज बैरिस्टर सिंह, नरेन्द्र किशोर सिंह, उपेंद्र कुमार व सहायक तकनीकी रजनीश कुमार बैठा की उपस्थिति में आयोजित की गई। इस दौरान कृषि अधिकारियों ने चौपाल में श्रीविधि से रबी फसल बुआई तथा कम लागत में अधिक उत्पादन की जानकारी दी गई।
धनतेरस को लेकर बाजारों में प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा में धनतेरस के अवसर पर हसनपुरा के विभिन्न बाजारों में प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में धनतेरस के अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गौरतलब हो की पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पर पुलिस बल की भी तैनाती की गई है तथा पुलिस द्वारा लगातार भीड़ भाड़ इलाके वाले जगह पर गस्त की जा रही है ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े।
छठ घाटों पर गोताखोरों की होगी व्यवस्था!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर गोताखोरों की होगी व्यवस्था। बताते चले के रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाया जाता है। वहीं सरयू नदी के तट पर होने वाले छठ घाटों पर गोताखोरों की व्यवस्था होगी इस संबंध में प्रखंड कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई।