मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया इथेनॉल प्लांट का उदघाटन!
/// जगत दर्शन न्युज
नालन्दा (बिहार): नालंदा जिले के बेन प्रखंड के ग्राम अरावन में आज बुधवार को पटेल एग्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 30 एकड़ में स्थापित इथेनॉल प्लांट का बिहार के मुख्यमंत्री ने उदघाटन किया। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इथेनॉल प्लांट का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।