सांसद सिग्रीवाल को मुकदमे फसाएँ जाने के विरोध में भाजपा कार्यकताओं ने फूंका नीतीश कुमार का पुतला!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर पिछले दिनों बनियापुर थाना के थानाध्यक्ष द्वारा कथित रूप से पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर झूठे मुकदमे में फँसाये जाने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने माँझी चट्टी पर विरोध मार्च निकालकर अपना आक्रोश ब्यक्त किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया।
विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता हेमनारायण सिंह तथा प्रो शिवाजी सिंह ने बताया कि बनियापुर पुलिस द्वारा महाराजगंज के सांसद पर झूठा मुकदमा दायर किया गया है और राज्य सरकार इशारे पर उन्हें फंसाने की साजिश की गई है। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाकर मुकदमा वापस लेने की मांग की। विरोध मार्च में भाजपा नेता रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, मनोज प्रसाद, बबलू शर्मा, त्रिलोकी नाथ सिंह जय किशोर सिंह, प्यारे अंगद, अनिल राम, प्रशांत ओझा, संजय सिंह तथा हरीश बाबा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।