रिपोर्टर सिवान
सिवान (बिहार): हसनपुरा प्रखंड के पचभिंडा में शनिवार को जिला परिषद सदस्य ब्रजेश सिंह द्वारा पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया गया। यह सड़क 15 वीं वित आयोग (अनटाइड) योजना के तहत बनाई गई है, जहां पचभिंडा मुख्य पथ से पूरब टुनटुन मांझी के घर के आगे तक प्राक्कलित राशि 7 लाख 41 हजार 700 रुपये की लागत से कुल 575 मीटर पीसीसी सड़क का कार्य किया गया है। इस दौरान जिला परिषद श्री सिंह ने कहा कि वर्षो से दलित बस्ती के लोग एक सुगम मार्ग के लिए त्रस्त व परेशान रहते थे। उनकी समस्या सबसे ज्यादा बारिश के दिनों में देखी जाती थी। लेकिन उक्त बस्ती में पीसीसी सड़क बनने से लोगों में काफी हर्ष का माहौल है।
सिवान जिले की ख़बरें, ये भी पढ़ें!
जमीन से जुड़े 4 मामलों का हुआ निपटारा!
सिसवन: सिसवन थाना परिसर में शनिवार को जमीन से जुड़े 4 मामले का निपटारा सिसवन अंचलाधिकारी द्वारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों से लोगों द्वारा जमीन से संबंधित विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था। वही आवेदन के आधार पर दोनों पक्षों को नोटिस का शनिवार को थाना परिसर में उपस्थित होने को लेकर कहा गया था जहां पर कागजातों के आधार पर आपसी सहमति बनाते हुए मामलों का निपटारा किया गया।
भूकंप के झटके आने के बाद से लोगों में काफी भय!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड में बीती रात भूकंप के झटके आने के बाद से लोगों में काफी भय का माहौल बना हुआ है। बताते चले कि हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र सहित जिले के कई जगहों पर बीती रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घर से बाहर निकल गए तथा अपने-अपने सगे संबंधियों के पास फोन कर भूकंप आने की खबर जानकारी देने के साथी उनके कुशलता की भी जानकारी लोगों द्वारा लेनी शुरू कर दी गई।
जमीन से संबंधित विवादों का हुआ निपटारा!
रघुनाथपुर (सिवान): रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया गया। इस संबंध में अंचल कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई। अंचल कर्मियों द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए हुए लोगों के जमीनी विवाद निपटारा करने को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार लगाया गया था जहां पर आपसी सहमति बनाते हुए लोगों के जमीनी विवाद का निपटारा किया गया।
सिसवन में धान अधिप्राप्ति का कार्य हुआ शुरू!
सिसवन (सिवान): सिसवन में धान अधिप्राप्ति का कार्य हुआ शुरू। वीसीओ ने एक कार्यक्रम के माध्यम से दी जानकारी। बताते चले कि सिसवन प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर धान अधिप्राप्ति का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस संबंध में वीसीओ द्वारा एक कार्यक्रम के माध्यम से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने धान अधीप्राप्ति के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के विषय में भी कार्यक्रम के माध्यम से उनके द्वारा जानकारी दी गई