सारण नाव हादसा: लोजपा ने किया 25 लाख रुपये मुवावजा का माँग!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर उनकी पार्टी की एक टीम शनिवार को मांझी के मटियार गांव पहुंची और नाव हादसे में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। वहीं घटना में मृत व लापता लोगों के परिवार वालों सांत्वना दी।
इस दौरान लोजपा के पूर्व सांसद अरुण सिंह एवं पूर्व मंत्री डॉ रेणु सिंह कुशवाहा ने हादसे में बचे लोगों से जानकारी लेने के बाद कहा कि मांझी क्षेत्र में दिल दहला देने वाली यह पहली घटना है। भविष्य में ऐसी घटना दुबारा न हो इसके के लिए बिहार सरकार व स्थानीय प्रशासन को गम्भीरता से पहल करने की जरूरत है। वहीं नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया। वहीं कहा कि घटना के शिकार हुए लोग मजदूर वर्ग के हैं। जिनके मकान व लोगों की स्थिति देखने से लगता है कि उन्हें सरकारी योजनाओं का सही लाभ नही मिला है, जिसके ये लोग सही मायने में हकदार हैं। दोनों नेताओं ने सरकार से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को रजिस्टर्ड सरकारी नांव उपलब्ध कराने तथा मृतक व लापता लोगों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देने की मांग की।
उक्त मौके पर दिग्विजय सिंह, पूर्व मुखिया प्रभात सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुमन महतो, धिराज सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।