सारण नाव हादसा: मृतकों के परिजनों को मिले 4-4 लाख रूपये के चेक!
/// जगत दर्शन न्यूज़
संवाददाता वीरेश सिंह
सारण (बिहार): मांझी प्रखंड के मटियार गांव में हुई नाव हादसे में मृतकों के परिजनों को मिले चार-चार लाख रुपए के चेक। उक्त चेक मटियार गांव निवासी मृतक फूल कुमारी देवी के पति साधू बिन प्रसाद तथा छठी देवी के पति मुन्ना प्रसाद को माँझी प्रखंड के सीओ के द्वारा आपदा अनुदान राशि के रूप में प्रदान किया गया। इस दौरान मटियार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार सुमन, जदयू नेता जय प्रकाश महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
क्या हैं घटना?
आपको बता दें की जिले के माँझी प्रखण्ड के मटियार के समीप सरयू नदी घाट पर कल बुधवार को करीब 6 बजे अचानक एक नाव पलटने से लगभग 18 लोग लापता हो गए, जिसमे 10 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना लगभग 6 बजे की बताई जाती हैं। उक्त हादसा में अब तक 2 शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग सरयू नदी के पार परोरा बुआई कर के लौट रहे थे तभी उक्त घटना घटी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। राहत व बचाव कार्य जारी हैं। घटना में महिलाएं भी शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार लापता लोग कुल 6 निम्न हैं।
1. सुभाष राम पिता धर्मनाथ राम
2.रोशनी कुमारी पिता मिथिलेश राम
3.चमेली देवी पति रमाशंकर राम
4.तारा देवी पति शत्रुघ्न बिन
5.रमिता देवी पति धनजी प्रसाद
6.पिंकी कुमारी पिता मांझी प्रसाद
वही जीवित जो बचकर निकले हुए हैं!
शिव वचन प्रसाद, कमल राम, छोटेलाल महतो, बजरंगी महतो, त्रिलोकी बिन, सुमित्रा बिन, दीपक कुमार, पीयूष कुमार, प्रियंका कुमारी, भोला महतो
वही दो लोगों के शव प्राप्त हुए हैं 1. फूल कुमारी देवी पति साधू बिन प्रसाद 2. छठी देवी पति मुन्ना प्रसाद