सारण नाव हादसा: क्षेत्र में मचा हाहाकार!
2 की मौत, 6 लापता! खोजबीन जारी!
माँझी प्रखंड के मटियार के समीप सरयू नदी में डूबी नाव!
खेती कर लौट रहे थे किसान के साथ मजदूर।
एक ही परिवार के थे चार लोग सास पतोह का शव बरामद! जबकि अन्य दो लापता!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: माँझी प्रखण्ड के मटियार घाट के निकट बुधवार की देर शाम मजदूरों व किसानों से भरी एक नाव सरयू नदी में डूब गई। जिसपर करीब 18 लोग सवार थे। जिसमें सात महिला और ग्यारह पुरुष बताए जाते है। 18 लोगों में से कुल नौ लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना मे एक ही परिवार के दो महिला फूल कुमारी देवी व छठिया देवी जो सास पतोह बताई जाती है इन दोनों की मृत्यु हो चुकी है जबकि इसी परिवार से दो लोग लापता भी बताए जा रहे है। गोताखोर शेष 6 लोगों की तलाश कर रहे हैं। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में बाधा आ रही है।
घटना की सूचना पा कर घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों की भीड़। |
सभी लोग दियारा में परवल की लत्ती रोप लौट रहे थे। देर रात एनडीआरएफ की टीम ने भोला महतो पिता दीनानाथ महतो को रेत से सकुशल बरामद कर लिया है। डीएम और एसपी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। हादसे को लेकर गांव में हाहाकार मचा हुआ है।चारो तरफ चीखपुकार मची है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
धटनास्थल पर मौजूद डीएम अमन समीर व एसपी गौरव मंगला। |
मौके पर जिले के वरीय अधिकारियों के साथ स्थानीय पदाधिकारी एवं एकमा विधायक श्रीकांत यादव प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार सहित डॉ रोहित कुमार व अमित कुमार तिवारी अपने टीम के साथ पहुचे हुए है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की हुजूम उमड़ पड़ी है। अब तक दो महिला की शव मिलने की बात बताई जा रही है। बाकी अन्य व्यक्तियों को एनडीआरएफ की टीम खोजने मे लगी हुई है।
9:42 सुबह :
खबर अपडेट: संवाददाता मनोज सिंह
नाव हादसा ब्रेकिंग। माँझी के मटियार गांव के समीप बुधवार की शाम को हादसे में लापता छह लोगों के शवों की खोजबीन जारी। गुरुवार की अहले सुबह से एसडीआरएफ के आधा दर्जन मोटरबोट से लापता लोगों के शवों की खोजबीन जारी। घटनास्थल पर तरैया के भाजपा विधायक जनक सिंह, एकमा विधायक श्रीकांत यादव, माँझी के विधायक डॉ सत्येन्द्र यादव तथा पूर्व विधायक मनोरंजन सिंह के अलावा स्थानीय पदाधिकारी तथा मुखिया आदि मौजूद हैं। लापता सूची में शामिल चमेली देवी पति रमाशंकर राम देर रात को नदी किनारे से जीवित अवस्था में बरामद। अस्पताल में चल रहा है इलाज।