सारण नाव हादसा: लापता 4 में से एक का शव बरामद! लोक जनशक्ति पार्टी ने किया 25 लाख मुवावजा देने की माँग!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: विगत बुधवार की शाम माँझी के मटियार गाँव के सामने सरयु नदी में मजदूरों से भरी नौका के डूब जाने से उसमें सवार शिव बचन प्रसाद उर्फ साधु बीन की पत्नी फुल कुमारो देवी तथा मुन्ना प्रसाद की पत्नी छठिया देवी की डूबने से मौत हो गई थी। जबकि 12 नाव सवार तैरकर अपनी जान बचाने में सफल हो गए थे। वहीं नाव हादसा में लापता मनजी प्रसाद की पुत्री पिंकी कुमारी, धनजी प्रसाद की पुत्री रमिता कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद की पत्नी तारा देवी तथा सुभाष राम का कुछ भी पता नही चल सका था तथा उनके शव बरामद नही किये जा सके थे। लापता लोगों के घरों के चूल्हे अबतक बुझे पड़े हैं तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। आस पड़ोस के लोग तथा नाते रिश्तेदार आदि उन्हें समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आज शनिवार के दिन सारण डोरीगंज के समीप बंगाली बाबा घाट पर लापता सुभाष राम के शव को गोताखोर ने बरामद कर लिया है तथा बाकी 3 लोगों की खोजबीन जारी है। वहीं नेताओं का संतावना देने का ताता लगा हुआ है।
लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान के निर्देश पर एक टीम गठित कर मृत्य परिवार को संतावना देने का कार्य किया। पूर्व सांसद अरुण सिंह एवं पूर्व मंत्री डॉ रेणु सिंह कुशवाहा ने बिहार सरकार से रजिस्टर्ड नांव उपलब्ध कराने की मांग है। साथ ही उन्होंने मृत परिवार को पच्चीस पच्चीस लाख रुपए देने की मांग किया है। उक्त मौके पर दिग्विजय सिंह, पूर्व मुखिया प्रभात सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सुमन महतो, धीरज सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।