बिग ब्रेकिंग: सारण में पलटी नाव! 18 में से 6 अभी भी लापता! 2 के शव बरामद!
/// जगत दर्शन न्यूज़
संवाददाता: वीरेश सिंह एवं नितेश सिंह
(समय समय पर अपडेट के अनुसार!)
सारण (बिहार): जिले के माँझी प्रखण्ड के मटियार के समीप सरयू नदी घाट पर आज बुधवार को करीब 6 बजे अचानक एक नाव पलटने से लगभग 18 लोग लापता हो गए, जिसमे 10 लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना लगभग 6 बजे की बताई जाती हैं। उक्त हादसा में अब तक 2 शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों ने बताया कि सभी लोग सरयू नदी के पार परोरा बुआई कर के लौट रहे थे तभी उक्त घटना घटी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद है। राहत व बचाव कार्य जारी हैं। घटना में महिलाएं भी शामिल हैं।
ब्रेकिंग। हादसे के दौरान लापता एक और नाव सवार भोला महतो नदी की रेत से बेहोशी की हालत में बरामद।
18 लेागों में से 10 लोग कुशल मिले, जिसमें 2 महिलाओ की मौत हो चुकी है। बाकी 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।
मृत सभी मटियार गांव निवासी!
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार लापता लोग कुल 6 निम्न हैं।
1. सुभाष राम पिता धर्मनाथ राम
2.रोशनी कुमारी पिता मिथिलेश राम
3.चमेली देवी पति रमाशंकर राम
4.तारा देवी पति शत्रुघ्न बिन
5.रमिता देवी पति धनजी प्रसाद
6.पिंकी कुमारी पिता मांझी प्रसाद
वही जीवित जो बचकर निकले हुए हैं
शिव वचन प्रसाद, कमल राम, छोटेलाल महतो, बजरंगी महतो, त्रिलोकी बिन, सुमित्रा बिन, दीपक कुमार, पीयूष कुमार, प्रियंका कुमारी, भोला महतो
वही दो लोगों के शव प्राप्त हुए हैं 1. फूल कुमारी देवी पति साधू बिन प्रसाद 2. छठी देवी पति मुन्ना प्रसाद
छपरा जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस निरीक्षक डॉ गौरव मंगला सहित सदर एसडीओ घटना स्थल पर पहुँच चुके हैं। अभी भी 6 लोगों के लापता होने की खबर आ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डाक्टर रोहित कुमार घटना स्थल पर मौजूद थे। पुलिस प्रसाशन एलर्ट हैं।
घटना पर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सभी आपदा से पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।
विस्तृत खबर व अपडेट के लिए रिफ्रेश करते रहे।