सिवान: बीडीओ व थाना प्रभारी ने लिया पूजा पंडालो का जायजा!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर में चैनपुर ओपी प्रभारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ आज रविवार को चैनपुर में बने पूजा पंडालो के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
बताते चले कि चैनपुर बाजार के विभिन्न जगहों पर पूजा पंडाल बनाकर नवरात्र व्रत किया जा रहा है। वहीं पूजा पंडाल में किसी तरह की लोगों को परेशानी ना हो तथा सामाजिक तत्वों को प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा सके, इसको लेकर पूजा पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। जिसका जायजा रविवार को चैनपुर ओपी प्रभारी तथा सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने लिया।
महिंद्रा नाथ मंदिर कि बधाई गयी सुरक्षा व्यवस्था!
वहीं सिसवन प्रखंड क्षेत्र का ऐतिहासिक बाबा महेंद्र नाथ मन्दिर पर नवरात्र व्रत को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताते चले कि नवरात्र व्रत के दौरान प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक बाबा महेंद्र मन्दिर पर श्रद्धालुओं द्वारा भारी संख्या पूजा की जाती है। वहीं श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो तथा सामाजिक तत्व पर नजर रखी जा सके, इसको लेकर प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक बाबा महेंद्र मन्दिर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।