माँझी में दिखेगा दक्षिण भारतीय मंदिर!
माँ दुर्गा होंगी हाथी पर विराजमान!
सारण (बिहार): अबकी बार माँझी के मियां पट्टी में जय मां जगदंबे पूजा समिति के तत्वाधान में 23वें साल बन रहे पंडाल का दक्षिण भारतीय मंदिर का स्वरूप दिया जा रहा है, जिसमें खम्भों पर पूरा पंडाल निर्भर रहेगा। बताया जा रहा है कि इस पूजा पंडाल में माँ दुर्गा हाथी पर विराजमान रहेगी। लगभग पांच लाख की लागत से इस पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।
पंडाल निर्माता बिनोद कुमार गुप्ता का कहना है स्थानीय बच्चों की मेहनत व परिश्रम के बदौलत दो महीने में पंडाल का निर्माण होता है। यहाँ कोई बाहरी कलाकार पंडाल बनाने नहीं आता। इससे पहले कलश नुमा पंडाल, गुफा, रथनुमा पंडाल बनाया जा चुका है।