सारण: जापान की मैडम कौरी ने दिया कालाजार का प्रशिक्षण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी में डी.एन.डी. आई द्वारा कालाजार की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत सभी ए.एन.एम., आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ता को कालाजार की विस्तृत रूप से प्रशिक्षण कराया गया।
प्रशिक्षण को डीएन डीआई संगठन जापान की निदेशक मैडम कौरी, दिल्ली के परिचालन निदेशक अमित मल्लिक व प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर राजकिशोर राय के द्वारा दिया गया। इस संगठन के द्वारा बिहार के दो जिलों क्रमशः पूर्णिया एवं सारण में सी.ओ.ई. को सदर अस्पताल, छपरा में स्थापित किया गया है, जिसमें कालाजार के सभी प्रकार की जांच एवं ईलाज की सुविधा उपलब्ध है।
उक्त प्रशिक्षण के आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांझी के बी.सी.एम विवेक ब्याहुत की अग्रणी भूमिका रही। प्रशिक्षण में डाँ आर. एन. मल्लिक, बी.एच. एम. राममूर्ति, श्याम जी सिंह डाटा आपरेटर व अरविन्द कुमार सुरक्षा प्रहरी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।