पूर्व मुखिया ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के ग्यासपुर पंचायत के निरखापुर खेल ग्राउंड में अंतर राजिये फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। बताते चले कि आयोजित इस खेल में शुक्रवार को दो राज्यों की टीमों ने भाग लिया। खेल का आयोजन सामाजिक संगठनों द्वारा कराया गया था वहीं खेल में जीते हुए टीम को पूर्व मुखिया वीर बहादुर सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल से जहां एक तरफ हर व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहता है वहीं खेल से आपसी प्रेम एवं भाईचारा जैसे संबंध आपस में और मजबूत होते हैं। मौके पर जिला पार्षद अवधेश चौहान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें!
हसनपुरा (सिवान): हसनपुरा प्रखंड कार्यालय में सभी अधिकारियों की हुई बैठक। बताते चले की हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के हसनपुरा प्रखंड कार्यालय में सभी प्रखंड के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान प्रखंड चलने वाले कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने को लेकर चर्चा की गई।