सारण: बीपीएससी प्रा.शिक्षक भर्ती परीक्षा में इकबाल ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का बढ़ाया मान!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पाण्डेय: मांझी प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया हसीना बेगम के पुत्र इकबाल अंसारी ने बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा के कक्षा एक से पांच तक जारी रिजल्ट में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। उसकी सफलता पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। पिता हसनैन अंसारी ने बताया कि पुत्र इकबाल का समस्तीपुर जिला में तैनाती हेतु चयनित किया गया है। इकबाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता -पिता के आशीर्वाद व गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को दिया है। बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा जारी रिजल्ट में इकबाल ने सफलता हासिल कर अपने सपनो को साकार किया है।
इकबाल के सफलता पर जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों व क्षेत्रीय लोगो खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है। बधाई देने वालो में पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व विधायक धूमल सिंह, सुनील सिंह, गुड्डू सिंह, शमसुद्दीन अंसारी, मनोज सिंह,सुधाकर पाण्डेय, रत्नेश पाण्डेय, गजेंद्र सिंह, दयाननद सिंह, बाबुजान अंसारी, इस्लाम अंसारी, प्रेम पाण्डेय सहित अन्य लोग शामिल है।