सिवान: विजयादशमी पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में निकला विशाल जुलुस!
/// जगत दर्शन न्यूज़
सिवान (बिहार): सिवान जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के अमवारी गांव से विजयादशमी के दिन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में विशाल जुलुस "नवयुवक दुर्गा पूजा सेवा समिति" द्वारा निकाला गया। जुलुस में दर्जनों झांकियां देखकर दर्शक गदगद हो गए। जुलुस में पौराणिक, सामाजिक, राष्ट्र से जुड़ी झांकियां अद्भुत रही। चकरी बाजार से लेकर अमवारी मोड़ तक सड़क के दोनो किनारे खड़े होकर हजारों दर्शको ने शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस को देखा और आनंद उठाया।
बताते चले की अमवारी जुलूस बीते 23 वर्षो से आयोजित होता है। स्थानीय अंचलाधिकारी श्री निखिल, थानाध्यक्ष तनवीर आलम सहित प्रशासन की समस्त टीम मौजूद रहकर जुलूस को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराया।