सिवान: बीडीओ व सीओ ने किया पूजा पंडालों का दौरा!
सिसवन: सिसवन अंचलाधिकारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी ने प्रखंड क्षेत्र का किया दौरा। बताते चले कि सिसवन अंचला अधिकारी सतीश कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह द्वारा प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति से मुलाकात कर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को सही तरीके पालन करने को लेकर कहा। बताते चले कि सरकार द्वारा पूजा पंडालून को लेकर गाइडलाइन जारी किए गए हैं उसी के अनुसार सभी को कार्यक्रम का आयोजन करना है।
ये भी पढ़ें!
पागल कुत्ते ने काटा!
हसनपुरा: हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर एक साइकिल सवार युवक को एक पागल कुत्ते ने काट लिया। बताते चले कि हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर साइकिल सवार को एक पागल कुत्ते ने काट लिया जिससे साइकिल सवार घायल हो गया। घायल साइकिल सवार की पहचान सिवान जिले के हुसैन गंज थाना क्षेत्र के रहने वाले मकसूद आलम के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में दिखाया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।