सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के साहिब दरबार द्वारा गयासपुर से शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हुआ जत्था त्रिकुटा पर्वत पर पहुँच गया, जहाँ की तस्वीरे सामने आई है।त्रिकुटा पर्वत की तस्वीरें शेयर करते हुए साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य श्री सरकार जी ने लिखा है कि त्रिकुटा पर्वत पर वह अनुभूति हो रही हैं, जो अभी तक कही नही हुई है। ऐसा लग रहा है कि हम लोग सीधे स्वर्ग की यात्रा कर रहे हैं। प्रकृति का सारा सौंदर्य मानो त्रिकुटा पर्वत के गोद मे समाया हुआ है। ऐसा लगता है कि सुबह-सुबह सूर्य देव माता के दर्शन करने को लेकर त्रिकुटा पर्वत उदयमान हो रहे हो। यहां की ऐसी मान्यता है कि यहां पर आने वाले लोगों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, जो शुद्ध अंतर आत्मा से मांगी जाती है।
उन्होंने आगे लिखा कि जो प्राणी भारत भू के धार्मिक स्थलों को दर्शन कर के उनका नमन करते हुए धर्म की यात्रा करता है, उसके पाप अपने आप ही नष्ट हो जाते है। इसलिए जब भी धार्मिक स्थलों का दर्शन करना चाहिए उस समय हर व्यक्ति का मन पवित्र होना चाहिए तभी धर्मिक यात्रा सफल मानी जाती है।