सिसवन: बीडीओ ने किया विभिन्न स्कूलों की जाँच!
/// जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार ने की स्कूल की जांच। सिसवन प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सिसवन प्रखंड के विभिन्न स्कूलों की जांच की गई। जांच के दौरान शिक्षकों की उपस्थिति तथा बच्चों के मिलने वाले मध्यान भोजन को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य से जानकारी ली गई। वही सही समय पर स्कूल में आने तथा बच्चों को सही शिक्षा देने को लेकर कहा गया।
सिसवन मनरेगा भवन स्थानांतरण हुए कर्मियों को लेकर विदाई समारोह का आयोजन किया। गया बताते चले कि इस विदाई समारोह में मनरेगा पीओ सुबोध कुमार सिंह सहित प्रखंड के सभी अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी इस विदाई समारोह में अपने भागीदारी निभाई गई।
हसनपुरा प्रखंड के हसनपुरा में फ्री मेडिकल कैंप का आयोज किया गया। इस संबंध में आयोजित कैंप में पहुचे डाक्टरों द्वारा जनकारी दी गई। डॉक्टरों द्वारा बताया गया कि आयोजित कैंप में आए हुए लोगों का मुफ्त में इलाज किया गया वहीं जरूरतमंद लोगों के बीच में दवा का भी वितरण किया गया।