अपनी माँगो के लिए सरपंचों ने दिया धरना! देंगे सामूहिक रूप से त्याग पत्र!
/// जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज सिंह: बिहार प्रदेश सरपंच संघ के आह्वान पर माँझी के सरपंचों ने अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड सरपंच संघ के अध्यक्ष भरत सिंह के नेतृत्व में मुख्यालय परिसर में धरना दिया।
धरना से पूर्व सरपंचों ने पँडित गिरीश तिवारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। सदस्यों ने अपने सम्बोधन में राज्य सरकार से अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया तथा चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नही किया गया तो वे लोग सामूहिक रूप से अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे।
उक्त धरना में सरपंच प्रतिनिधि विजय चौरसिया, श्रीनिवास पाण्डेय, प्रमोद दुबे, आशुतोष दुबे, देवेन्द्र सिंह, स्वामीनाथ सिंह तथा उमेश सिंह के अलावा दर्जनों सरपंच व पंच आदि शामिल थे। धरना के पश्चात सदस्यों ने बीडीओ के कार्यालय में पहुँचकर अपना ज्ञापन सौंपा।