परस्पर प्रेम, विश्वास व सामूहिक प्रयास ही विजय का मार्ग है। सातों विधानसभा में खेलेगा भाजपा का कमल - चंद्रशेखर
भाजपा की जिला सहित झुंझुनू, नवलगढ़, खेतड़ी, उदयपुरवाटी विधानसभा की समन्वय बैठक संपन्न!
झुंझुनू (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: भारतीय जनता पार्टी की जिला समन्वय एवं झुंझुनू, नवलगढ़, खेतड़ी, उदयपुरवाटी विधानसभा की समन्वय बैठक स्थानीय चिराणा ग्राम स्थित एक निजी रिसोर्ट हुकुम गढ़ पैलेस में जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अध्यक्षता मैं संपन्न हुई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को जिले की प्रत्येक विधानसभा के विजय का गुरु मंत्र देते हुए कहा कि झुंझुनू जिले की सातों विधानसभा में भाजपा का कमल खिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी-अपनी विधानसभा मैं घर घर जाकर राज्य की कांग्रेस सरकार की नाकामियों एवं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जन-जन को बताएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा की प्रमुख समस्याओं को चुनाव में मुद्दा बनाएं। चंद्रशेखर ने कहा कि सर्वाधिक लैंड जिहाद इस कांग्रेस सरकार में हुए। प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार व स्थानीय विधायक के खिलाफ आक्रामक होकर उनकी नाकामियों का विरोध करें तथा भारतीय जनता पार्टी का टेंपू खड़ा कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ने में अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा कि 2023 के चुनाव में कांग्रेस की सबसे करारी हार होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पेज समिति निर्माण के निर्देश भी दिए व कहा कि हर घर से एक व्यक्ति पन्ना समिति का सदस्य बनना चाहिए तथा प्रत्येक बूथ पर लगभग 200 लोगों को जोड़ना है। उन्होंने कहा कि चेला एवं समर्थक परंपरा को खत्म कर प्रत्येक कार्यकर्ता सामूहिक विजय का संकल्प लेकर पार्टी को विजय दिला वे। परस्पर प्रेम, विश्वास व सामूहिक प्रयास ही विजय का मार्ग है। भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं संभाग संगठन प्रभारी भजनलाल शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी विधानसभा की समस्याओं के पत्रक तैयार कर घर घर जाकर बांटे। महिला कार्यकर्ता टोली बनाकर प्रत्येक घर से बहनों को जोड़ें एवं केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से लाभार्थि हुई महिलाओं का सम्मान करें। सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करें। बैठक में अतिथियों का स्वागत जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने किया जबकि धन्यवाद जिला संगठन प्रभारी के डी बाबर ने ज्ञापित किया।
इस मौके पर जयपुर संभाग के सह प्रभारी संगठन सत्यनारायण चौधरी, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, राजीव सिंह शेखावत, राजेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमेंद्र चारण, बनवारी लाल सैनी, विकास शर्मा लोटिया, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, योगेंद्र मिश्रा, राजेश दहिया, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, रामनिरंजन पुरोहित, राकेश शर्मा बगड़, सुनील लांबा, शेर सिंह निरवान, मदनलाल सैनी गोठड़ा, जिला मंत्री महेंद्र सिंह चंदवा, मंजू सैनी, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुमन कुलहरी, नगर मंडल अध्यक्ष झुंझुनू कमल कांत शर्मा, विश्वंभर पूनिया, विनोद झाझरिया, राजीव चौधरी, कुलदीप सिंह काली पहाड़ी, वीरपाल सिंह शेखावत, विक्रम सिंह जाखड़, गिरधारीलाल इंदौरिया, राजेश कटेवा, भवानी शंकर शर्मा, धर्मपाल गुर्जर, जयदीप सिंह गुर्जर, कुबेर सिह शेखावत, रवि सैनी, पवन शर्मा गुड्डा, मंडल अध्यक्ष भादरमल स्वामी, गोविंद सिंह राठौड़, बलजीत शर्मा सुल्ताना, मनीष शर्मा, प्रकाश सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।