यूपी में कल शाम को भी खुलेंगे स्कूल! योगी सरकार ने दिया आदेश! आखिर क्यों?
लखनऊ (उत्तरप्रदेश): उत्तरप्रदेश के इतिहास में 23 अगस्त को पहली बार देर शाम को स्कूल खोले जाएंगे। योगी सरकार ने राज्य के सभी विद्यालयों के लिए एक विशेष आदेश जारी किया है। उक्त आदेशानुसार सभी सरकारी स्कूलों को 23 अगस्त की देर शाम तक खुले रहेंगे।
क्या है कारण?
उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने बच्चों को चंद्रयान 3 मिशन का सीधा प्रसारण दिखाने के लिए 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा है। 23 अगस्त की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर इशरो का चद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा जिसका लाइव प्रसारण सभी स्कूलों में बच्चों को दिखाया जाएगा।
इसरो का दावा!
इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 के ‘लैंडर मॉड्यूल’ ने चंद्रयान-2 के ‘ऑर्बिटर’ के साथ संचार शुरू कर दिया है और ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ (एलएचडीएसी) से ली गई चंद्रमा के पिछले हिस्से की तस्वीरें जारी की हैं। इससे पहले इसरो ने रविवार को कहा था कि चंद्रयान-3 अब चंद्रमा से महज 100 किमी दूर है तथा इसका लैंडर मॉड्यूल बुधवार को शाम करीब 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतर जाएगा।
वहीं, स्पेस एजेंसी ने ‘एक्स’ (ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा है कि, ‘‘स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-2 आर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया। दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है। एमओक्स (मिशन ऑपरेशंस कॉम्पलेक्स) के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए सही रास्ता हैं।’’
बता दें कि एमओएक्स यहां इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में है। चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ चंद्रयान-3 के लैंडर में ‘इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क’ (आईडीएसएन), बड़े एंटेना के नेटवर्क और इसरो द्वारा संचालित संचार सुविधाओं के साथ संचार करने के लिए क्षमता रखता है।