एकमा के झारखंड पुलिस में पदस्थापित श्याम सिंह उर्फ छोटू सिंह को स्वतंत्रता दिवस पर मिलेगा राष्ट्रपति पदक!
झारखंड पुलिस के प्रदेश संयोजक विकास सिंह राठौर सहित ढ़ेरों लोग दे रहे बधाई!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: अपनी साहस व वीरता का परिचय देने वाले एकमा प्रखंड के हरपुर गांव निवासी झारखंड पुलिस में एसआई श्याम सिंह उर्फ छोटू (पिता स्व कामेश्वर नाथ सिंह) को 15 अगस्त 2023 को राष्ट्रपति पदक मिलेगा।
झारखंड पुलिस प्रदेश संयोजक रसूलपुर थाना के योगिया गांव निवासी नेशनल एथलीट विकास सिंह राठौर ने बधाई देते हुए कहा कि श्याम की 1999 में नियुक्ति हुई थी। उन्हें चतरा जिला में नक्सली को हथियार के साथ पकड़ने में मुख्यमंत्री वीरता पुरस्कार (2007, 2010) में सराहनीय सेवा के लिये मुख्यमंत्री पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं।
2002 से लगातार झारखंड स्टेट शूटिंग कॉम्पटीशन में राईफल कार्रवाइंन-स्टेनगन/पिस्तौल में गोल्ड मैडल मिलते आया है और ओभर ऑल चैम्पियन भी श्याम रह चुके हैं। अभी तक अपने पूरे सर्बिस में 226 से अधिक पुरस्कार है मिले हैं और एक भी सजा नहीं मिली है श्याम को।
विकास ने बताया कि श्याम सिंह के साथ झारखंड के देवघर जिला में सावन जैसे महत्व पूर्ण मेला में शानदार डियूटी निभाने में वे और कई पुलिस सहकर्मी गौरवान्वित महसूस कर रह रहे हैं। श्याम के भाई सुधीर सिंह भी झारखंड पुलिस में एसआई पद पर सेवारत हैं।