माँझी नगर पंचायत की बैठक में विकास कार्यों की हुई गहन समीक्षा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: माँझी प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रंजीत कुमार सिंह सह कार्यपालक पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में गुरुवार को नवगठित माँझी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद विजय देवी की अध्यक्षता में पार्षदों की बैठक संपन्न हुई।
उक्त बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत क्षेत्र में चलाए जा रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उसके बाद संपन्न बैठक में प्रत्येक वार्ड में इंदिरा आवास योजना, नल जल योजना, नली गली योजना व नाले की सफाई योजना व मरम्मत पर किए जाने वाले खर्च पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में स्ट्रीट लाइट सहित अन्य योजनाओं पर राशि खर्च करने पर भी सहमति बनी।
उक्त बैठक में मुख्यरूप से उप मुख्य पार्षद नीतू सिंह, वार्ड पार्षद तरन्नुम निशा, मनीष कुमार सिंह, अशोक यादव, रिंकू देवी, मोहम्मद अस्लम व बृज लाल महतो सहित सभी सदस्य मौजूद थे।