एसआई प्रियंका कुमारी ने किया वृक्षारोपण!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: दाउदपुर थाना परिसर में बुधवार को एसआई प्रियंका कुमारी के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान उनके द्वारा पीपल के वृक्ष लगाए गए।
एसआई प्रियंका कुमारी ने बताया कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने के लिए वृक्षारोपण का काफी महत्व है। पेड़-पौधे हमारे सच्चे मित्र हैं। एक बार पेड़ लगा देने के बाद उसका लाभ छाया, फल, ऑक्सीजन के रूप में कई पीढ़ियों तक मिलता है। पेड़ के सूखने के बाद भी उनकी लकड़ियों का उपयोग फर्नीचर समेत कई कार्यों में किया जाता है। वहीं पेड़ों में पीपल वृक्ष का खास महत्व है। इससे सालो भर छाया व गर्मी के दिन में राहत तो प्रदान करता हीं है। यह हमारे लिए जीवनदायिनी ऑक्सीजन का सबसे बड़ा स्रोत है। इसलिए पीपल के वृक्ष को देवता का स्थान प्राप्त है। सभी लोगों को चाहिए कि खाली पड़े स्थानों पर अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगावें। वृक्षारोपण के लिए बरसात का यह मौसम सबसे अनुकूल होता है। वहीं उन्होंने अपने आस-पास सफाई रखने पर भी जोर दिया। मौके पर कई लोग मौजूद थे।