भगवान शिव का पवित्र सावन के महीने में अभिषेक सम्पूर्ण फलदायक - महेश बसावतिया
/// जगत दर्शन न्यूज
झुंझुंनू (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश बसावतिया ने बताया कि वेद शास्त्रों में सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव का दुग्ध से अभिषेक परिवार में सुख शांति व गन्ने के रस से अभिषेक करना आर्थिक रूप से सम्पन्नता प्रदान करता है।
इसी क्रम में आज देलसर श्याम मंदिर प्रांगण में सिध्देश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर भोलेनाथ का दुग्ध व गन्ने के रस से अभिषेक किया गया।
बसावतिया ने आगे बताया कि शिव का महा अभिषेक शिव मन्दिर के प्रख्यात पंडितों अयोध्या से पधारे अभिषेक तिवारी व मनोज दुबे द्वारा मंत्रोचारण के साथ श्याम मंदिर के मंहत रोशन दास जी के सानिध्य में सनातन धर्म की विधि विधान से किया गया । इस धार्मिक आयोजन में विशेष रूप से भगवान शिव का आशीर्वाद लेने झुनझुनू की समाजसेवी व शिक्षाविद डाक्टर भावना शर्मा मुख्य रूप से थी।
आयोजन के मुख्य यजमान रमेश शर्मा व उनकी धर्मपत्नी अनु शर्मा थे। इस अवसर पर महेश बसावतिया सपत्नीक, श्रीमती संतोष बसावतिया के साथ भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया। रूद्राभिषेक में शारदा देवी, रंजना देवी, गरिमा शर्मा, पायल शर्मा, शिखा, श्वेता, अरूण शर्मा व गोविंद शर्मा , राघव शर्मा कनिष्ठा शर्मा आदि शिव भक्तों की गरिमामय उपस्थिति रही।