कुँवारे प्रेमी का दिल आया दो बच्चों की माँ पर। प्रेमालाप में पकड़े गए तो करा दी गयी शादी!
सारण (बिहार): छपरा से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। एक विवाहित प्रेमिका से मिलने आए कुंवारे प्रेमी की ग्रामीणों ने शादी करा दी। छपरा जिले के बलिगांव पंचायत स्थित लतरहिया गांव के ही देवी स्थान मंदिर में मोबाइल टॉर्च की रोशनी में शादी कराई गई।
जानकारी के अनुसार प्रेमिका सोनम देवी पहले से ही शादीशुदा थी तथा दो बच्चों की मां भी थी। पर दिल का कोई ठीक नही कब किस पर आ जाए। ऐसा ही कुछ हुआ। पड़ोस के ही एक कुँवारे लड़के का दिल उस दो बच्चों की माँ पर आ गया। पहले तो दोनों के बीच दोस्ती हुई फिर प्यार परवान चढ़ा और बात मिलने जुलने तक आ गयी। दोनों में नजदीकियां बढ़ती चली गई दोनों का रिश्ता प्रेम प्रसंग में बदल गया। कुंवारा उपेंद्र मढ़ौरा थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव का निवासी बताया जा रहा है। वहीं विवाहिता सोनम का पति नशे का सेवन करता था। नशे की हालत में उसके साथ मारपीट भी करता था, जिससे वह परेशान रहती थी। इसी बीच पति की गैरमौजूदगी में सोनम को उपेंद्र कुमार से प्रेम हो गया। सीमावर्ती क्षेत्र में दोनों का गांव आस-पास ही है। पहले तो दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। सोनम पहले से ही दो बच्चों की मां है पर पति को छोड़ उसका दिल प्रेमी उपेंद्र पर आ गया। इस बीच सोनम ससुराल से अपने मायके जिले के परसा थाना क्षेत्र के लतरहिया आयी थी। इसी दौरान दोनों प्रेमी प्रेमिका परसा बाजार में मिल रहे थे कि लोगों की नजरें उन पर पड़ गयी। वहीं उनके घरवालों ने दोनों को साथ में मिलते हुए पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद मुखिया पति राजेश राय, मुखिया सुनील कुमार राम, सरपंच राजेश शर्मा, विकासमित्र वीरेंद्र राम व ग्रामीणों की उपस्थिति में दोनों की टोर्च की रोशनी में जय शिव शंकर के उद्घोष के साथ माता रानी के मंदिर में शादी करा दी गयी। वहीं शादी के बाद इस फैसले से दूल्हा-दुल्हन दोनों खुश भी हैं।