डॉ कविता परिहार को मिला बाबासाहेब अंबडेकर अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड!
पटना (बिहार) 16जुलाई 2023 को बिहार विधान परिषद में ह्यूमन हेल्थ डेवलपमेंट सोसाइटी पटना द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह किया गया, जिसमें महाराष्ट्र के नागपुर की डॉ कविता परिहार को डॉ बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार डॉ कविता परिहार के उल्लेखनीय कार्यों का विश्लेषण कर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री एल. बी. सिंह जी के नेतृत्व में उनकी संस्था द्वारा भव्य स्वरूप में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस उपलब्धि पर डॉ कविता परिहार ने डॉ एल बी सिंह एवं उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। वहीं सम्मान प्राप्त करने के पश्चात कवियित्री रति चौबे, किरण बरेली, कवि बिजेन्द्र कुमार तिवारी, शिक्षक बी के भारतीय सहित सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई संदेश संप्रेषित किया।