राजेन्द्र प्रसाद गोरा पुनः बने राजस्थान शिक्षक संघ के अध्यक्ष!
झुंझुनूं (राजस्थान) संवाददाता सुरेश सैनी: राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) उपशाखा उदयपुरवाटी का वार्षिक अधिवेशन और चुनाव बाल साधना उच्च माध्यमिक टोडी गुढ़ा गोरजी में चुनाव अधिकारी पुरुषोत्तम लाल बागोतिया एवं राधेश्याम तानेनिया की देखरेख में करवाए गए, जिसमे सर्व सहमति से राजेन्द्र प्रसाद गोरा को अध्यक्ष और सत्यपाल काँटीवाल को मंत्री निर्वाचित किये गये।
महेश कुमार बरवड को कोषाध्य्क्ष नियुक्त किया गया। आज की बैठक में भोला राम सबल एवं बृज लाल धोलिवाल को शॉल और माला पहनाकर संगठन की तरफ से उनकी सेवा निवृति पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम तानेनिया ने की। मुख्य अतिथि पुरषोतम लाल बागोतिया, विशिष्ठ अथिति भोलाराम सबल और बृज लाल धौलीवाल थे। इस अवसर पर वीरेंद्र रसगणिया, मुकेश कल्याण, महेश बरवड़, भोलूराम जोगपाल, विकेश निर्मल आदि शिक्षक मौजूद थे। मंच का संचालन सत्यपाल कांटिवाल ने किया। अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोरा और उनके साथियों ने मंचासीन साथियों का माला पहना कर स्वागत किया और सभी का कार्यक्रम मे पधारने का आभार व्यक्त किया।