आशा कार्यकर्ताओं को मिला भाजपा नेता डब्लू सिंह का साथ! कहा: भाजपा आपके साथ है!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व बीजेपी नेता राणाप्रताप सिंह डब्लू ने आज सोमवार को मांझी सीएचसी पर अनिश्चिकालीन धरने पर बैठी आशा कार्यकताओं मिल कर उनके माँगो को सुना व उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने धरना स्थल पर बैठ आशा कार्यकर्ताओं की एक-एक बात को गंभीरता पूर्वक सुनी और कहा कि बिहार के तमाम आशा कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी खड़ी है। आपके साथ नाइंसाफी नही होने दिया जाएगा। वो दिन याद कीजिये जब कोविड के दौरान सभी लोग अपने घरों में थे। तब उस विकट परिस्थिति में हमारी आशा बहने अपनी जान की परवाह किए बिना रात दिन सेवा में लगी थी। हम पूछना चाहते है कि क्या यह गूंगी बहरी की सरकार है। क्या हमारी आशा बहनों की मांगों की पर सुनवाई नही होगी। क्यो नही सरकार इनको सरकारी कर्मचारी का दर्जा देती है? अनिश्चिकालीन धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं की मांग जायज है। भारतीय जनता पार्टी सड़क से लेकर सदन तक आपकी आवाज को उठाएगी। आप अकेली नही है बल्कि पूरी पार्टी आपके साथ खड़ी है।
उन्होंने कहा कि मैं एक बीजेपी के एक कार्यकर्ता के हैसियत से आपकी बातों को प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत पार्टी के विधायक व सांसद तक पहुँचाऊँगा। आने वाले विधानसभा सत्र व लोकसभा में इस मुद्दे को पार्टी जोरशोर से उठाएगी। वही आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस बार हम लोग किसी गलतफहमी मे नही आने वाले है। इस मौके पर पुष्पा देवी, पूनम देवी, झुनिया देवी, सुनीता देवी, सुधा देवी, मंजू देवी, उर्मिला देवी आदि दर्जनों आशा व कुरियर मौजूद थे।