जल जीवन हरियाली के तहत किसानों के बीच किसान चौपाल का हुआ आयोजन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: जिले के माँझी प्रखंड में वन विभाग के द्वारा शनिवार को जल जीवन हरियाली के तहत किसानों के बीच किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को बताया गया कि वन विभाग द्वारा डेढ़ लाख पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है। माँझी के वन पाल दरोगा सिंह एवं माँझी के वन उप परिसर पदाधिकारी पंकज कुमार ने किसानों को पौधा लगाने के लिये प्रेरित किया।
वही रिविलगंज वन अधिकारी चन्द्रमणि उपाध्याय ने बताया कि कृषि वानिकी योजना के तहत किसानों को दस रुपये प्रति पौधा उपलब्ध कराया जायेगा। उसके बाद किसानों को प्रति पौधा साठ रुपये के साथ और दस रूपये भी किसानों को वापस कर दिये जायेंगे। किसानो को मुख्य रूप से सागवान महोगनी यूकेलिप्टस पापुलर आदि के पौधें उपलब्ध कराये जायेंगे। अधिकारी द्वय ने बताया कि माँझी के किसानों को भी पौधशाला से पौधा उपलब्ध कराया जायेगा।